नारनौल | स्व-गणना में बढ़-चढ़कर लें भाग : 30 अप्रैल तक ऑनलाइन प्रक्रिया जारी | जानकारी पूरी तरह गोपनीय व सुरक्षित

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी

जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक 30 अप्रैल तक होने वाली इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जनसंख्या संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा नागरिकों की सभी सूचनाओं को पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डेटा का उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग लें, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और प्रभावी बन सकें और सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राजेश भाम्भू
|
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गांव धारणिया में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे म...
Continue Reading

फतेहाबाद। फायर कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन में, सेवाएं ठप : फतेहाबाद, रतिया, टोहाना में बढ़ा फायर रिस्क | कम वेतन व मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष

राजेश भाम्भू
|
फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा।
फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा।
जिले में अग्निशमन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई है, जिससे फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में फायर ब्रिगेड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इस स्थिति के चलते पूरा जिला फायर रिस्क पर आ गया है और आमजन में चिंता का माहौ...
Continue Reading

नारनौल। बंदियों के अधिकार और विधवा कल्याण पर मंथन : सीजेएम नीलम कुमारी ने अधिकारियों संग की अहम बैठक | गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

मंजीत सोनी
|
अधिकारियों की बैठक लेते सीजेएम नीलम कुमारी।
अधिकारियों की बैठक लेते सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज अपने कार्यालय में जेल में बंद गरीब कैदियों के कानूनी अधिकार, विधवा सेल की कार्यप्रणाली और गुमशुदा बच्चों से संबंधित संशोधित 'मॉडल प्रोसिक्यूशन स्कीम 2022' के प्रभावी कार...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: