महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई : एसडीएम योगेश सैनी के निर्देश पर अधिकारियों को त्वरित निपटारे के आदेश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय के कोर्ट रूम में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। एसडीएम योगेश सैनी ने शिविर के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथासंभव शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

समाधान शिविर में शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करते अधिकारी

समाधान शिविर में शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करते अधिकारी

एसडीएम ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों को तय समय सीमा में निपटाया जाए।

उन्होंने जानकारी दी कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। हर सप्ताह शुक्रवार को इन मामलों की समीक्षा की जाती है ताकि लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

एसडीएम ने बताया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की शिकायतों के समाधान में सहयोग किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़। भव्य कलश यात्रा से श्रीराम कथा का शुभारंभ : सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी, शहर हुआ भक्तिमय | 26 अप्रैल तक चलेगी सात दिवसीय संगीतमय कथा

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में भव्य कलश यात्रा से श्रीराम कथा का शुभारंभ
महेंद्रगढ़ में भव्य कलश यात्रा से श्रीराम कथा का शुभारंभ
शहर के सिनेमा रोड स्थित भानाराम कॉलोनी में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। प्रातः 10 बजे निकली यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्स...
Continue Reading

नारनौल | स्व-गणना में बढ़-चढ़कर लें भाग : 30 अप्रैल तक ऑनलाइन प्रक्रिया जारी | जानकारी पूरी तरह गोपनीय व सुरक्षित

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी
जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक 30 अप्रैल तक होने वाली इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जनसंख्या संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें। ...
Continue Reading

नारनौल। सांस्कृतिक अहीरवाल का विस्तार तेज़ : नई नियुक्तियों से क्षेत्रीय कार्यों को मिली गति | विरासत संरक्षण के लिए 2500 गांवों का इतिहास लेखन

हरीसिंह
|
संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री
संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री
अहीरवाल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत संस्था सांस्कृतिक अहीरवाल अब अपने विस्तार के साथ एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि संगठन के कार्यों को व्यापक रूप देने से इसकी...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: