फतेहाबाद। भट्टू में किसानों का प्रदर्शन : गेहूं खरीद की शर्तों पर घेरा मार्केट कमेटी कार्यालय | बायोमेट्रिक व पोर्टल व्यवस्था का विरोध

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

भट्टूकलां में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
भट्टूकलां में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान।

अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों और नई शर्तों के विरोध में किसानों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा के बैनर तले किसानों ने भट्टूकलां में मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने की अध्यक्षता किसान नेता सुरजमल जाखड़ ने की, जबकि संचालन सुभाष चंद्र भादू ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा, मा. हनुमान सिंह और रोहताश डूडी मौजूद रहे। धरने के बाद किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

किसान नेताओं ने कहा कि पीक सीजन में जब मंडियों में गेहूं की आवक चरम पर है, तब सरकार द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर की नंबर प्लेट के साथ फोटो पोर्टल पर अपलोड करने जैसी जटिल शर्तें थोप दी गई हैं। इन कारणों से खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है और किसानों को घंटों, कई बार अगले दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल बार-बार सर्वर डाउन और तकनीकी त्रुटियों के कारण काम नहीं कर रहा, जिससे गेट पास और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बाधित हो रही है। लंबी कतारों में खड़े किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान नेताओं ने मांग की कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फोटो अपलोड जैसी शर्तों को तुरंत वापस लिया जाए और पुरानी प्रणाली के अनुसार खरीद की जाए। साथ ही सभी किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दी जाए, उठान में तेजी लाई जाए और भुगतान तुरंत खातों में किया जाए। उन्होंने गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की भी मांग उठाई।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। सांस्कृतिक अहीरवाल का विस्तार तेज़ : नई नियुक्तियों से क्षेत्रीय कार्यों को मिली गति | विरासत संरक्षण के लिए 2500 गांवों का इतिहास लेखन

हरीसिंह
|
संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री
संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री
अहीरवाल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत संस्था सांस्कृतिक अहीरवाल अब अपने विस्तार के साथ एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि संगठन के कार्यों को व्यापक रूप देने से इसकी...
Continue Reading

नारनौल। समाधान शिविर में 74 शिकायतें : डीसी अनुपमा अंजलि के सख्त निर्देश | हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अनिवार्य | सोमवार-वीरवार को नियमित सुनवाई

हरीसिंह
|
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजलि।
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजलि।
लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। उपायुक्त अनुपमा अंजलि (आईएएस) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ए...
Continue Reading

नारनौल की नई अधिकृत 13 कॉलोनियों में से 7 पोर्टल पर अपलोड: एनडीसी प्रक्रिया होगी आसान डीएमसी ने कहा बाकी के लिए

रामचन्द्र सैनी
|
डीएमसी रणवीर सिंह
डीएमसी रणवीर सिंह
नारनौल शहर में कॉलोनियों के नियमितीकरण और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को आसान बनाने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 16 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौल की जिन 13 कॉलोनियों को नियमित किया था, उनको ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड क...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: