नारनौल अनाज मंडियों का ACS वंडरु ने किया निरीक्षण : किसानों की सुविधा पर दिया जोर , 24 घंटे कटेंगे गेट पास , व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

नारनौल
|

नारनौल अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते डॉ. राजा शेखर वंडरु व अन्य अधिकारी।
नारनौल अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते डॉ. राजा शेखर वंडरु व अन्य अधिकारी।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वंडरु ने कहा कि रबी फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी अधिकारी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडियों में 24 घंटे गेट पास काटने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि किसानों को फसल लेकर आने के दौरान अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

डॉ. वंडरु शनिवार को जिले की अनाज मंडियों के दौरे से पहले कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने फसल खरीद की स्थिति, अब तक की आवक और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक के बाद उन्होंने नारनौल और महेंद्रगढ़ की अनाज मंडियों का निरीक्षण किया और किसानों व आढ़तियों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, बिजली और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह सुचारु रखी जाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फसल खरीद के साथ-साथ उसका समयबद्ध उठान और किसानों के खातों में भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर दीपक जेवरिया, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, एसडीएम योगेश सैनी, चेयरमैन बाबूलाल पटीकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। ट्रेन एक्टिविटी से बच्चों को मिली अनोखी सीख : खेल-खेल में सिखाई एकता, अनुशासन और टीमवर्क | श्री कृष्णा स्कूल भुंगारका की पहल की सराहना

मंजीत सोनी
|
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका एक बार फिर अपनी नवाचार गतिविधियों के चलते चर्चा में है। स्कूल में आयोजित “ट्रेन एक्टिविटी” ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख भी दी। इस विशेष गत...
Continue Reading

नारनौल। सरकार की सोच है की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे : ओम प्रकाश यादव

रामचन्द्र सैनी
|
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प...
Continue Reading

नारनौल। नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज : जिला पुलिस की सख्ती, तस्करों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

हरीसिंह
|
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ का दोतरफा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक ओर जहां नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किय...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: