नारनौल। सांस्कृतिक अहीरवाल का विस्तार तेज़ : नई नियुक्तियों से क्षेत्रीय कार्यों को मिली गति | विरासत संरक्षण के लिए 2500 गांवों का इतिहास लेखन

हरीसिंह
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री
संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री

अहीरवाल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत संस्था सांस्कृतिक अहीरवाल अब अपने विस्तार के साथ एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि संगठन के कार्यों को व्यापक रूप देने से इसकी गति और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

अहीरवाल क्षेत्र हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित तीन राज्यों के नौ जिलों में फैला हुआ है। इस क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से संस्था अब तक लगभग 2500 गांवों का इतिहास लेखन कार्य पूरा कर चुकी है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर माना जा रहा है।

सांस्कृतिक अहीरवाल का विस्तार तेज, नई नियुक्तियों से संगठन को मिली गति

सांस्कृतिक अहीरवाल का विस्तार तेज, नई नियुक्तियों से संगठन को मिली गति

सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि संस्था ने अहीरवाल की सांस्कृतिक विरासत को पुनः वैभवशाली बनाने के लिए एक दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत समाज के उन मानबिंदुओं और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा, जिनसे वर्तमान पीढ़ी धीरे-धीरे दूर होती जा रही है। साथ ही विभिन्न वर्गों को जोड़कर संरक्षण और संवर्धन की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नई नियुक्तियां भी की गई हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान क्षेत्र के लिए डॉ. एस.पी. यादव (सीहोर, खेतड़ी) को प्रभारी तथा देशपाल यादव (ईशरोदा, तिजारा) को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा झुंझुनूं में कर्णपाल नावता, सीकर में सुंदराम एडवोकेट, कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में डॉ. रामकुमार यादव तथा खैरथल-तिजारा जिले में रामसिंह यादव (मनेठी) को संयोजक बनाया गया है।

संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि इससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में संस्था का लक्ष्य अहीरवाल क्षेत्र के इतिहास को प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाना है, साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। ट्रेन एक्टिविटी से बच्चों को मिली अनोखी सीख : खेल-खेल में सिखाई एकता, अनुशासन और टीमवर्क | श्री कृष्णा स्कूल भुंगारका की पहल की सराहना

मंजीत सोनी
|
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका एक बार फिर अपनी नवाचार गतिविधियों के चलते चर्चा में है। स्कूल में आयोजित “ट्रेन एक्टिविटी” ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख भी दी। इस विशेष गत...
Continue Reading

नारनौल। सरकार की सोच है की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे : ओम प्रकाश यादव

रामचन्द्र सैनी
|
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प...
Continue Reading

नारनौल। नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज : जिला पुलिस की सख्ती, तस्करों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

हरीसिंह
|
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ का दोतरफा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक ओर जहां नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किय...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: