नारनौल मंडलाना में शौर्य का जयघोष शुरू: शहीद ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा का भव्य अनावरण अब से कुछ देर बाद

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

मंडलाना में शहीद ओमप्रकाश यादव के प्रतिमा अनावरण समारोह की पूरी तैयारी

नारनौल के मंडलाना गांव में आज गर्व, सम्मान और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण साकार होने जा रहा है। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सिपाही ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यक्रम अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

कार्यक्रम स्थल पर शुरुआत से पहले ही जनसैलाब उमड़ पड़ा है। गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को नमन करने पहुंच रहे हैं। हर चेहरे पर गर्व और आंखों में भावुकता साफ दिखाई दे रही है। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग चुका है और शहीद के सम्मान में गूंजते जयघोष वातावरण को और भी भावुक बना रहे हैं।

इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता बिग्रेडियर मोहन सिंह शेखावत करेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जबकि रिटायर्ड मेजर टीसी राव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रतिमा अनावरण के साथ ही शहीद ओमप्रकाश यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह आयोजन केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान तेज : 6 पीड़ितों को काउंसलिंग व दवा उपलब्ध

राजेश भाम्भू
|
एसआई सुंदर काउंसलिंग करते हुए
एसआई सुंदर काउंसलिंग करते हुए
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन ज्योति” के तहत नशा मुक्ति अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम ने गांव खान मोहम्मद, अजीतनगर व रतिया क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सच...
Continue Reading

फतेहाबाद। मोबाइल खोंते ही बढ़ सकता हैं साइबर खतरा : एसपी की आमजन को चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
पुलिस कप्तान श्रीमति निकिता खट्टर
पुलिस कप्तान श्रीमति निकिता खट्टर
मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की घटनाओं के बाद साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आमजन को सतर्क करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, यूपीआई, ईमेल और सोशल मीडिया ...
Continue Reading

फतेहाबाद | डबल एक्शन में पुलिस का बड़ा वार : नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज, करोड़ों की काली कमाई पर चोट

राजेश भाम्भू
|
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने “डबल एक्शन” रणनीति अपनाते हुए तस्करों पर न सिर्फ गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की है, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। इसी क्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: