हिसार | दुष्यंत चौटाला गिरफ्तारी विवाद : पुलिस का पलटवार, वायरल वीडियो को बताया भ्रामक

रामचन्द्र सैनी
|
हिसार

आईपीएस सिद्धांत जैन।

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य नेताओं द्वारा गिरफ्तारी देने के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर हिसार पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अधूरा व भ्रामक बताया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो में पूरे घटनाक्रम को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में इनसो संगठन से जुड़े घटनाक्रम के बाद थाना शहर हिसार में जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में बीती रात 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

अगले दिन 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला लाजपत नगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की। इसके बाद दिग्विजय चौटाला सहित करीब 50 से 60 कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी देने की घोषणा करते हुए थाना शहर हिसार की ओर रवाना हुए।

थाना पहुंचने पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ गिरफ्तार करने की मांग रखी, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा सकता है, जिनके नाम मुकदमे में दर्ज हैं। इस पर सहमति नहीं बनने के बाद वे बिना गिरफ्तारी दिए वहां से लौट गए।

इसी दौरान एक अन्य घटनाक्रम सामने आया, जिसमें सीआईए मिलगेट हिसार के इंचार्ज ड्यूटी पूरी कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर जा रहे थे। ठंडी सड़क मार्ग पर पीछे से सायरन बजाते हुए वाहनों का काफिला आया, जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर सरकारी वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया, जबकि दूसरी गाड़ी ने भी तेज गति से वाहन को क्रॉस किया, जिससे दुर्घटना टल गई।

पुलिस का आरोप है कि वाहन रोकने पर दुष्यंत चौटाला के साथ आए कुछ कार्यकर्ता व सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहन की खिड़की खोलकर अधिकारी को नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान सीआईए कर्मचारी राजकुमार के साथ भी धक्का-मुक्की हुई, जिससे वह गिरते-गिरते बचा।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि वायरल वीडियो क्लिप अधूरी है और तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। पूरे मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है तथा पुलिस द्वारा तथ्यात्मक वीडियो भी जारी किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान तेज : 6 पीड़ितों को काउंसलिंग व दवा उपलब्ध

राजेश भाम्भू
|
एसआई सुंदर काउंसलिंग करते हुए
एसआई सुंदर काउंसलिंग करते हुए
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन ज्योति” के तहत नशा मुक्ति अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम ने गांव खान मोहम्मद, अजीतनगर व रतिया क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सच...
Continue Reading

फतेहाबाद। मोबाइल खोंते ही बढ़ सकता हैं साइबर खतरा : एसपी की आमजन को चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
पुलिस कप्तान श्रीमति निकिता खट्टर
पुलिस कप्तान श्रीमति निकिता खट्टर
मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की घटनाओं के बाद साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आमजन को सतर्क करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, यूपीआई, ईमेल और सोशल मीडिया ...
Continue Reading

फतेहाबाद | डबल एक्शन में पुलिस का बड़ा वार : नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज, करोड़ों की काली कमाई पर चोट

राजेश भाम्भू
|
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने “डबल एक्शन” रणनीति अपनाते हुए तस्करों पर न सिर्फ गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की है, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। इसी क्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: