ज़िला
फतेहाबाद | डबल एक्शन में पुलिस का बड़ा वार : नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज, करोड़ों की काली कमाई पर चोट
फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने “डबल एक्शन” रणनीति अपनाते हुए तस्करों पर न सिर्फ गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की है, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 5 नशा तस्करों की करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 6 तस्करों की करोड़ों की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। एएसपी दिव्याशीं सिंगला की निगरानी में विभिन्न पुलिस इकाइयों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है।
सीआईए टोहाना की टीम ने कुख्यात आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 5 लाख रुपये कीमत की पीकअप गाड़ी को फ्रीज किया। आरोपी के पास से पहले 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हो चुकी है और वह कई मामलों में संलिप्त रहा है।
दूसरे मामले में राकेश कुमार उर्फ कालू की मोटरसाइकिल को फ्रीज किया गया, जिसे नशीली दवाइयों की तस्करी से जोड़ा गया। वहीं थाना सदर फतेहाबाद क्षेत्र में बच्चन सिंह की करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।

फतेहाबाद में “डबल एक्शन” का असर, तस्करों की संपत्तियां फ्रीज
थाना शहर टोहाना में कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू का नेटवर्क सामने आने पर उसकी करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति और तीन मोटरसाइकिलों को फ्रीज किया गया। इसी तरह थाना शहर फतेहाबाद में अजय उर्फ अज्जी की करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति और दो मोटरसाइकिलों पर भी शिकंजा कसा गया।
इन सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत कार्रवाई करते हुए SAFEMA, नई दिल्ली की स्वीकृति के बाद संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने स्पष्ट किया कि पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत काम कर रही है और आने वाले समय में इस प्रकार की कार्रवाई और तेज की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को साझा करें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
फतेहाबाद पुलिस का यह “डबल एक्शन मॉडल” अब नशा तस्करी के खिलाफ एक सख्त और प्रभावी उदाहरण बनकर उभर रहा है, जहां अपराधियों को न सिर्फ जेल बल्कि उनकी अवैध संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ रहा है।
फतेहाबाद। भट्टू में किसानों का प्रदर्शन : गेहूं खरीद की शर्तों पर घेरा मार्केट कमेटी कार्यालय | बायोमेट्रिक व पोर्टल व्यवस्था का विरोध
नारनौल। 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में आयोजन | हेल्पलाइन पर मिलेगी कानूनी जानकारी
फतेहाबाद। नगरपरिषद कर्मचारियों का विरोध तेज : काले बिल्ले लगाकर जताया रोष | सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप | हड़ताल और आंदोलन का ऐलान
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद