नारनौल | भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरी | लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील

हरीसिंह
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

दक्षिण हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अनुपमा अंजलि ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी और लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि बढ़ता पारा स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों अस्पतालों में ओपीडी की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिसका मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी है। लू के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। नियमित रूप से पानी पीना, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना और शरीर को ठंडा रखना जरूरी बताया गया।

प्रशासन ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। यदि जरूरी हो तो सिर को ढककर निकलें और पानी साथ रखें। खान-पान में तली-भुनी चीजों से परहेज करते हुए छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

लू के लक्षण पहचानें :-
• तेज बुखार और सिरदर्द
• चक्कर, उल्टी या जी मिचलाना
• त्वचा का सूखना या अत्यधिक गर्म होना
• बहुत ज्यादा पसीना या पसीना बंद होना
• सांस और धड़कन का तेज होना


लक्षण दिखे तो तुरंत क्या करें :-
लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर को ठंडे पानी से पोंछें और होश में होने पर पानी या ओआरएस दें। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। भट्टू में किसानों का प्रदर्शन : गेहूं खरीद की शर्तों पर घेरा मार्केट कमेटी कार्यालय | बायोमेट्रिक व पोर्टल व्यवस्था का विरोध

राजेश भाम्भू
|
भट्टूकलां में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
भट्टूकलां में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों और नई शर्तों के विरोध में किसानों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा के बैनर तले किसानों ने भट्टूकलां में मार्केट कमेटी कार्यालय का घेर...
Continue Reading

नारनौल। 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में आयोजन | हेल्पलाइन पर मिलेगी कानूनी जानकारी

हरीसिंह
|
सीजेएम नीलम कुमारी।
सीजेएम नीलम कुमारी।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में आगामी 9 मई को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ...
Continue Reading

फतेहाबाद। नगरपरिषद कर्मचारियों का विरोध तेज : काले बिल्ले लगाकर जताया रोष | सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप | हड़ताल और आंदोलन का ऐलान

राजेश भाम्भू
|
नगरपरिषद कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खुलकर बोले कर्मचारी
नगरपरिषद कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खुलकर बोले कर्मचारी
हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू न करने और लगातार बढ़ती वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को फतेहाबाद ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: