फरीदाबाद | शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ठगी: 87.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी | खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | साइबर थाना NIT की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद

साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम के साथ
साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम के साथ

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित (53) निवासी सुंदर विहार, दिल्ली हाल सेक्टर-48, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित ने खाताधारक मुकुल का बैंक खाता लेकर उसे ठगों को उपलब्ध करवाया था। मुकुल के खाते में ठगी के करीब 2 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। मुकुल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अमित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अक्टूबर 2025 में यूट्यूब पर शेयर मार्केट निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन देखने के बाद वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। इसके बाद उसे 2000% मुनाफे का लालच देकर शेयर खरीद-बिक्री और IPO में निवेश के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्शनों के जरिए कुल 87 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल मंडलाना में शौर्य का जयघोष शुरू: शहीद ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा का भव्य अनावरण अब से कुछ देर बाद

हरविन्द्र यादव
|
मंडलाना में शहीद ओमप्रकाश यादव के प्रतिमा अनावरण समारोह की पूरी तैयारी
मंडलाना में शहीद ओमप्रकाश यादव के प्रतिमा अनावरण समारोह की पूरी तैयारी
नारनौल के मंडलाना गांव में आज गर्व, सम्मान और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण साकार होने जा रहा है। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सिपाही ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यक्रम अब से कुछ...
Continue Reading

हिसार | दुष्यंत चौटाला गिरफ्तारी विवाद : पुलिस का पलटवार, वायरल वीडियो को बताया भ्रामक

रामचन्द्र सैनी
|
आईपीएस सिद्धांत जैन।
आईपीएस सिद्धांत जैन।
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य नेताओं द्वारा गिरफ्तारी देने के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर हिसार पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अधूरा व भ्रामक बताया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो में पूरे घटनाक्रम क...
Continue Reading

नांगल चौधरी | लुजुता गांव के पास लकड़बग्घा मृत मिला: सनसनी, हादसा या अन्य कारणों की जांच

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी गांव के पास लकड़बग्घे की मौत से फैली सनसनी
नांगल चौधरी गांव के पास लकड़बग्घे की मौत से फैली सनसनी
नांगल चौधरी क्षेत्र के लुजुता गांव के पास एक लकड़बग्घा मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों के पास पड़े शव को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्राथमिक तौर पर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: