ज़िला
फरीदाबाद | चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई: 23.40 लाख रुपये कैश बरामद | संतोषजनक जवाब न देने पर व्यक्ति काबू | मामला आयकर विभाग को सौंपा
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशों पर चल रही सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सूरजकुंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी नकदी के साथ काबू किया है।
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे शूटिंग रेंज क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के बैग की जांच की। जांच के दौरान उसके पास से 23 लाख 40 हजार 780 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी इंदिरा कॉम्पलेक्स, खेड़ीपुल, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी इस भारी रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि यह पैसे कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद के अनुसार, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को काबू कर लिया और बरामद राशि को जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
नारनौल। पोषण पखवाड़ा में जागरूकता रैली : संतुलित आहार अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं का संदेश
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान तेज : 6 पीड़ितों को काउंसलिंग व दवा उपलब्ध
फतेहाबाद। मोबाइल खोंते ही बढ़ सकता हैं साइबर खतरा : एसपी की आमजन को चेतावनी
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा6 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा6 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा7 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद