ज़िला
नारनौल | जब तक मैं हूं सड़क नहीं बनेगी : घमंड टूटा , विरोधी ने ही फोड़ दिया नारियल
वार्ड नंबर 17 में पार्षद की कथित ओछी राजनीति को उस समय बड़ा झटका लगा जब नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी और नप अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए लंबे समय से अटके सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाया। वार्ड पार्षद द्वारा विरोधियों के मोहल्ले में काम न होने देने के दावे के आरोपों के बीच यह कार्रवाई सीधे तौर पर पार्षद के रवैये पर करारा जवाब मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में चुनाव जीतने वाले के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सुरेशपाल सैनी की गली को लेकर विवाद काफी समय से चला आ रहा था। आरोप है कि पार्षद ने खुले तौर पर यह तक कह दिया था कि जब तक मैं पार्षद हूं तब तक इस गली में सड़क नहीं बनने दी जाएगी।
पार्षद का यह दावा उस समय सच दिखने लगा जब वह दूसरी बार भी जीत गया और दूसरे टर्म के साढ़े तीन साल बाद भी हारने वाले के मोहल्ले में सड़क नही बनने दी गई। इसके चलते करीब साढ़े तीन साल तक क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधा से वंचित रहे। लेकिन सुरेशपाल सैनी भी अपने प्रयासों पर डटे रहे और अंततः उनकी पहल रंग लाई। करीब दो महीने पहले चेयरपर्सन कमलेश सैनी और नगर परिषद अधिकारियों के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, जो अब पार्षद के दावों के उलट एक बड़ा उदाहरण बन गया है।

लंबे इंतजार के बाद गली में बना इंटरलॉकिंग रोड, अब आवाजाही हुई आसान।
सुरेशपाल सैनी ने पार्षद पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्षद ने अपने कार्यकाल में अपने घर के आंगन, परिवार के खेतों और निजी रास्तों में नगर परिषद के खर्च से सड़क निर्माण करवाया, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
दूसरी ओर, सलामपुरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने भी पार्षद के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि उनके मोहल्ले में सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से नहीं आने दिया जाता, जिससे गंदगी की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण किया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम ने वार्ड स्तर की राजनीति में भेदभाव और शक्ति के दुरुपयोग के आरोपों को उजागर कर दिया है। वहीं, चेयरपर्सन और प्रशासन की पहल ने यह भी दिखा दिया कि अगर इच्छाशक्ति हो तो विकास कार्य किसी की जिद के आगे नहीं रुकते। अब निगाहें इस बात पर हैं कि आरोपों की जांच होती है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए
महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद