ज़िला
महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के वेगश्री प्रकोष्ठ द्वारा ‘डिजिटल तैयारी एवं उन्नति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक तकनीकी परिवेश में एआई और भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय की संभावनाओं को स्पष्ट करना तथा शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में डिजिटल दक्षता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुई। इसके बाद वेगश्री प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ऋतु बाला ने प्रकोष्ठ की स्थापना, उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने कहा कि डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव ला रही है। उन्होंने तकनीकी प्रगति के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सिद्धांतों—नैतिकता, मानवीय मूल्य और समग्र विकास—को समान महत्व देने पर बल दिया।
विषय विशेषज्ञ डॉ. निमिष कपूर (मास्टर ट्रेनर एवं विज्ञान संचार विशेषज्ञ, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार) ने एआई की अवधारणा, इसके विभिन्न आयामों तथा शिक्षा व अनुसंधान में इसके व्यावहारिक उपयोगों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने वैदिक गणित, बिना कोडिंग के एप निर्माण, नोटबुक एलएलएम से वीडियो निर्माण, डेटा सर्च और भाषिणी सहित विभिन्न एआई टूल्स का प्रशिक्षण भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. नंद किशोर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव, डॉ. जगजीत सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए
मंडी अटेली | नूनी कलां में योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा : सामूहिक प्रदर्शन की दी ट्रेनिंग | आज होगा समापन
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद