नारनौल | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 70वां वार्षिक समारोह : मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित | दीक्षांत में 600 छात्रों को मिली डिग्रियां

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में 70वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह ने की। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. सतवीर यादव, डॉ. रविंदर यादव सहित अन्य गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा राष्ट्र के नवनिर्माण, आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विकास, नए कोर्स शुरू करने और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी जताई।

समारोह में मुख्य अतिथि मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, युवाओं को मेहनत और सफलता का संदेश दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, युवाओं को मेहनत और सफलता का संदेश दिया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अजमेर सिंह काजल, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता, दृढ़ निश्चय और नवीन सोच के साथ सफलता हासिल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं दीक्षांत समारोह में करीब 600 पीजी एवं यूजी विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) द्वारा जारी डिग्रियां प्रदान की गईं।

शिक्षकों व अतिथियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया गया उत्साह।

शिक्षकों व अतिथियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया गया उत्साह।

महाविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सत्यपाल सुलोदिया ने बताया कि 2 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर, 17 को कॉलेज कलर और 56 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश यादव, डॉ. मीना, डॉ. पलक और डॉ. पूनम ने किया। अंत में उपप्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

हरीसिंह
|
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव जाखनी व मोहनपुर का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव जाखनी के श्याम मं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

सुशील शर्मा
|
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के वेगश्री प्रकोष्ठ द्वारा ‘डिजिटल तैयारी एवं उन्नति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक त...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: