नारनौल I साइबर थाना बनकर ठगी का जाल : खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर 10 हजार की मांग | ACB ने दो दबोचे, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

NARNAUL ACB की गिरफ्त में आरोपी।
NARNAUL ACB की गिरफ्त में आरोपी।

नारनौल में साइबर फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। सतनाली क्षेत्र के एक छात्र, जो राजकीय महाविद्यालय में बी.ए. फाइनल का विद्यार्थी है, के बैंक खाते में ऑनलाइन गेम के माध्यम से कुछ राशि आने के बाद उसका खाता साइबर फ्रॉड से जुड़ा बताते हुए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर साइबर थाना द्वारा फ्रीज कर दिया गया था। इसी बीच उसके पास एक कॉल आई, जिसमें खुद को साइबर थाना का कर्मचारी बताते हुए खाते को अनफ्रीज कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गई और उसे निर्देश दिया गया कि यह रकम एक व्यक्ति को सौंपनी होगी।

ACB के द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी

ACB के द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) नारनौल को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरा ट्रैप प्लान किया। तय योजना के अनुसार आरोपी को महावीर चौक नारनौल बुलाया गया, जहां वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचा और जैसे ही उसने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। साथ आए दूसरे युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

जांच अधिकारी राजकरण के अनुसार, इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सत्येंद्र उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर साइबर ब्रांच में तैनात है, जिसकी भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध मानी जा रही है। इस खुलासे के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है और यह आशंका भी जताई जा रही है कि साइबर फ्रॉड के नाम पर लोगों को डराकर पैसे वसूलने वाला एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। फिलहाल ACB नारनौल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
महेंद्रगढ़, 15 अप्रैल। महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 दिनों में विदेशी सप्लायर सहित 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दीपक के सख्त निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने नशा तस्करी क...
Continue Reading

CIA की बड़ी कार्रवाई: रतिया रोड पर 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
रतिया हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
रतिया हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
रतिया, 15 अप्रैल। फतेहाबाद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद की टीम ने रतिया-फतेहाबाद रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 15.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिर...
Continue Reading

रेवाड़ी | ऑयल मिल में खून से सना मिला युवक का शव : पेट पर दो घाव, हत्या की आशंका , पुलिस व सीएफएसएल जांच में जुटी

GZN डेस्क
|
रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी
रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी
रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव कमरे के अंदर मिला। मृतक की पहचान कोटपूतली निवासी करीब 35 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के पेट पर किसी नुकीली व...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: