ज़िला
नारनौल। आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं कविता सैनी : मोहल्ले ने बेटी की उपलब्धि पर जताया गर्व
आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मोहल्ला पीरागा- सलामपुर कविता सैनी का मोहल्ले वासियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया। लोगों ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। कार्यक्रम में सैनी सभा नारनौल के नवनिर्वाचित कॉलेजियम सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने कविता सैनी को पगड़ी पहनाकर, मालाएं, बुके और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह एक प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र सैनी, एडवोकेट हरीश सैनी और मास्टर रामजीलाल सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कविता सैनी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने बच्चियों से आह्वान किया कि वे कविता सैनी से प्रेरणा लेकर शिक्षा और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ें। साथ ही कविता की माता की संघर्षपूर्ण भूमिका की भी सराहना की गई। जिन्होने विपरीत परिस्थितियों में, बचपन में ही पिता का साया उठ जाने के बावजूद, बच्चों की पढ़ाई और परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कविता सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि समाज में शिक्षा और संघर्ष के महत्व को और मजबूत करती है।

नारनौल की कविता सैनी सम्मान समारोह
इस मौके पर नगर पार्षद विशाल सैनी, नगर पार्षद रेखा सैनी, सैनी सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी एडवोकेट हरीश सैनी, सभा के पूर्व प्रधान भगवान दास सैनी, लालमन सैनी, धर्मपाल पटवारी, पूर्व पार्षद रिंकी सैनी, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के प्राचार्य रामौतार सैनी, जीआईसीई के निदेशक श्याम लाल सैनी, रामअवतार सैनी पूर्व पैरोकार नगर परिषद, रिटायर्ड हेड मास्टर रामजीलाल सैनी, लालचंद सैनी उर्फ टाला राम, कृष्ण सैनी एडवोकेट, गजानंद सैनी पलंबर, सरला सैनी, गीता देवी, डॉ वर्षा सैनी, विनोद सैनी, मुकेश उर्फ धोलिया, हेतराम सैनी, हजारी लाल, मुकेश सैनी, कालीचरण सैनी, बागवाले, पंकज सैनी, राजकुमार सैनी, रमेश कुमार, रामनिवास ढानी, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मंडी सचिव को मंच से चेतावनी: ट्रैक्टर लाइन दिखी तो कान पकड़वाकर खड़ा रखूंगा
महेंद्रगढ़ । जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद I CIA की बड़ी कार्रवाई: रतिया रोड पर 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद