ज़िला
रेवाड़ी | ऑयल मिल में खून से सना मिला युवक का शव : पेट पर दो घाव, हत्या की आशंका , पुलिस व सीएफएसएल जांच में जुटी
रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव कमरे के अंदर मिला।
मृतक की पहचान कोटपूतली निवासी करीब 35 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के पेट पर किसी नुकीली वस्तु से वार के दो निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुंदर लाल तीन दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के साथ काम की तलाश में रेवाड़ी आया था और उक्त ऑयल मिल में कार्यरत था। घटना वाली रात दोनों ने साथ में खाना खाया और कमरे में सो गए।
सुबह जब सुंदर लाल काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके साथी को शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो अंदर सुंदर लाल का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मिल मालिक और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमें पहुंचीं और जांच शुरू की।
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक के पेट पर नुकीले हथियार जैसे दो घाव मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों ने साझा किए विचार , कला के महत्व पर जोर , व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश
नारनौल | बिहार में ओबीसी मुख्यमंत्री पर जश्न : पुल बाजार में लड्डू बांटे , समर्थकों में उत्साह , “दूसरे योगी की एंट्री” का दावा
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद