ज़िला
हिसार | पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप: पुलिस वाहन से कुचलने की कोशिश, पिस्तौल तानी
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, दुष्यंत चौटाला एसपी कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी पुल के पास एक पुलिस वाहन उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें कुचलने की कोशिश की गई।
वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहा है। जैसे ही दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला मौके पर पहुंचे, संबंधित पुलिसकर्मी वाहन में बैठकर वहां से चला गया।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उन्होंने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन तेजी से मौके से निकल गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बीच एक सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मी पर दिग्विजय चौटाला को धक्का देने का भी आरोप लगाया गया है।
फिलहाल, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
मंडी अटेली | नूनी कलां में योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा : सामूहिक प्रदर्शन की दी ट्रेनिंग | आज होगा समापन
जब तक मैं हूं सड़क नहीं बनेगी : घमंड टूटा, विरोधी ने ही फोड़ दिया नारियल
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा7 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद