फतेहाबाद में बड़ा हादसा टला : ट्रांसफॉर्मर से टकराई स्कूल बस | टायरों से निकला धुआं, मची अफरा-तफरी | ग्रामीणों ने 45 बच्चों को सुरक्षित निकाला

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

ट्रांसफॉर्मर गलत जगह लगा है
ट्रांसफॉर्मर गलत जगह लगा है

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव लाली में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्राइवेट स्कूल की बस गली के मोड़ पर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। बस में उस समय करीब 45 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बस के टायरों से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर राजेश कुमार बच्चों को लेने गांव पहुंचा था। गली में आगे एक ट्रॉली खड़ी होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था, बावजूद इसके बस निकालने की कोशिश में यह हादसा हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि गली में ट्रांसफॉर्मर गलत स्थान पर लगाया गया है और इस संबंध में बिजली निगम को पहले भी कई बार शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से इसे जल्द सही स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।

स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल जीआर पाटील ने बताया कि यह एक मामूली दुर्घटना थी और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं स्कूल संचालक कपीश गुप्ता ने कहा कि गली में खड़ी ट्रॉली और लटकती तार के कारण यह घटना हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राजेश भाम्भू
|
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गांव धारणिया में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे म...
Continue Reading

फतेहाबाद। फायर कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन में, सेवाएं ठप : फतेहाबाद, रतिया, टोहाना में बढ़ा फायर रिस्क | कम वेतन व मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष

राजेश भाम्भू
|
फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा।
फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा।
जिले में अग्निशमन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई है, जिससे फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में फायर ब्रिगेड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इस स्थिति के चलते पूरा जिला फायर रिस्क पर आ गया है और आमजन में चिंता का माहौ...
Continue Reading

नारनौल। बंदियों के अधिकार और विधवा कल्याण पर मंथन : सीजेएम नीलम कुमारी ने अधिकारियों संग की अहम बैठक | गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

मंजीत सोनी
|
अधिकारियों की बैठक लेते सीजेएम नीलम कुमारी।
अधिकारियों की बैठक लेते सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज अपने कार्यालय में जेल में बंद गरीब कैदियों के कानूनी अधिकार, विधवा सेल की कार्यप्रणाली और गुमशुदा बच्चों से संबंधित संशोधित 'मॉडल प्रोसिक्यूशन स्कीम 2022' के प्रभावी कार...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: