नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी का निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व वृद्धाश्रम का लिया जायजा | व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन के सेफ हाउस तथा नसीबपुर के सेवा सीनियर सिटिजन होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए वहां रह रहे लोगों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।

वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और काउंसलिंग सेवाओं का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि मरीजों के पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य किया जाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वहां रह रहे व्यक्तियों को सभी आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाएं।

नसीबपुर स्थित सीनियर सिटिजन होम में उन्होंने बुजुर्गों के स्वास्थ्य, खान-पान और देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा प्रबंधन को स्वच्छता और बेहतर देखभाल बनाए रखने के निर्देश दिए। सीजेएम ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थानों में रह रहे व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडी अटेली | नूनी कलां में योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा : सामूहिक प्रदर्शन की दी ट्रेनिंग | आज होगा समापन

जितेंद्र सोलंकी
|
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत गांव नूनी कलां में चल रहे तीन दिवसीय ‘योग सहायक प्रशिक्षण’ शिविर का दूसरा दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग सह...
Continue Reading

जब तक मैं हूं सड़क नहीं बनेगी : घमंड टूटा, विरोधी ने ही फोड़ दिया नारियल

रामचन्द्र सैनी
|
गली में सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधिवत किया उद्घाटन।
गली में सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधिवत किया उद्घाटन।
वार्ड नंबर 17 में पार्षद की कथित ओछी राजनीति को उस समय बड़ा झटका लगा जब नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी और नप अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए लंबे समय से अटके सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाया। वार्ड पार्षद द्वारा विरोधियों के मोहल्ले में काम न हो...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 70वां वार्षिक समारोह : मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित | दीक्षांत में 600 छात्रों को मिली डिग्रियां

GZN डेस्क
|
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में 70वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह ने की। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: