फतेहाबाद | आज से शुरू स्व-गणना प्रक्रिया : नागरिक खुद भर सकेंगे जनगणना विवरण | 16 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन अभियान | मई में होगा सत्यापन कार्य

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।
सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

हरियाणा में स्व-गणना प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जिसके तहत नागरिक अब अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। यह अभियान 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें गणनाकर्मी नागरिकों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।

डॉ. भारती ने इसे डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इस सुविधा से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग कहीं से भी मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिसका उपयोग सत्यापन के दौरान किया जाएगा।

स्व-गणना प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके लिए नागरिकों को पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा, डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा। इसके अलावा आवास और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा और एसडी आईडी प्राप्त करनी होगी।

इस बार स्व-गणना प्रपत्र में करीब 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनमें परिवार, मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा।

डॉ. भारती ने बताया कि इस बार जनगणना में आधुनिक सुविधाओं को भी शामिल किया गया है, जैसे इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर, वाहन और डिजिटल कनेक्टिविटी आदि।

उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय व विकासात्मक उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।

डीसी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही व पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडी अटेली | नूनी कलां में योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा : सामूहिक प्रदर्शन की दी ट्रेनिंग | आज होगा समापन

जितेंद्र सोलंकी
|
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत गांव नूनी कलां में चल रहे तीन दिवसीय ‘योग सहायक प्रशिक्षण’ शिविर का दूसरा दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग सह...
Continue Reading

जब तक मैं हूं सड़क नहीं बनेगी : घमंड टूटा, विरोधी ने ही फोड़ दिया नारियल

रामचन्द्र सैनी
|
गली में सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधिवत किया उद्घाटन।
गली में सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधिवत किया उद्घाटन।
वार्ड नंबर 17 में पार्षद की कथित ओछी राजनीति को उस समय बड़ा झटका लगा जब नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी और नप अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए लंबे समय से अटके सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाया। वार्ड पार्षद द्वारा विरोधियों के मोहल्ले में काम न हो...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 70वां वार्षिक समारोह : मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित | दीक्षांत में 600 छात्रों को मिली डिग्रियां

GZN डेस्क
|
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में 70वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह ने की। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: