सोनीपत | ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास नाइट क्लबों में छापेमारी : महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की कार्रवाई | 6 घंटे चला तलाशी अभियान |

GZN डेस्क
|
सोनीपत

सोनीपत ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने नाइट क्लबों में छापेमारी
सोनीपत ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने नाइट क्लबों में छापेमारी

सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित नाइट क्लबों में संदिग्ध गतिविधियों और नशे की शिकायतों के बाद हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। साधारण कपड़ों में टीम के साथ पहुंचकर उन्होंने करीब छह घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, जिससे कई अहम तथ्य सामने आए।

जानकारी के अनुसार महिला आयोग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे नाइट क्लबों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए चेयरपर्सन स्वयं मौके पर पहुंचीं और शाम से शुरू हुआ अभियान देर रात तक जारी रहा।

छापेमारी के दौरान टीम ने कई नाइट क्लबों की जांच की, लेकिन अधिकांश क्लब पहले से बंद मिले। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई की सूचना पहले ही लीक हो चुकी थी। कुछ स्थानों पर कर्मचारी अंदर लाइट बंद कर बैठे मिले, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि संचालकों ने पहले ही क्लब बंद रखने के निर्देश दे दिए थे।

सूचना लीक होने के कारण कई संचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। टीम ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया, जहां कुछ युवक-युवतियों को खुलेआम शराब पीते हुए पाया गया।

रेणु भाटिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्रवाई से पहले सूचना लीक होना बेहद गंभीर मामला है और इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही बिना किसी पूर्व सूचना के दोबारा छापेमारी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताऊ देवी लाल चौक पर जाम से बढ़ी परेशानी: किसान और मरीज सबसे अधिक प्रभावित | ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई | स्थायी समाधान की मांग तेज

भूपेन्द्र कुमार
|
निजामपुर के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम
निजामपुर के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम
निजामपुर क्षेत्र के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से आमजन की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर किसानों को खेतों से अनाज मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी के कारण स्...
Continue Reading

नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा कार्यक्रम में पहुंचे खेल राज्यमंत्री : प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, 11 लाख देने की घोषणा

रामचन्द्र सैनी
|
खेल मंत्री गौरव गोतम को गौड़ सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश महता स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
खेल मंत्री गौरव गोतम को गौड़ सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश महता स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
 गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शिरकत कर विप्र समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल एक जाति नहीं, बल्कि एक विचार है, जो ज्ञान, तप और बलिदान की परंपरा को...
Continue Reading

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा: अपराध शाखा NIT ने दो आरोपियों को दबोचा | 31.74 लाख रुपये की ठगी | गैंग का मास्टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
अपराध शाखा NIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
अपराध शाखा NIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश निवासी प्रताप नगर, नॉर्थ दिल्ली और सन्नी निव...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: