नारनौल | सीएम नायब सैनी का वार्ड समितियों से सीधा संवाद : विकास कार्यों पर लिया फीडबैक | स्वच्छता पर दिया जोर | अधिकारियों को दिए निर्देश

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ वीसी में शामिल अधिकारी व वार्ड समिति सदस्य, विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ वीसी में शामिल अधिकारी व वार्ड समिति सदस्य, विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर की नगरपालिकाओं में गठित वार्ड समितियों के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। स्थानीय स्तर पर यह कार्यक्रम नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों की मौजूदगी में सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय विकास कार्यों और नागरिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा वार्ड समितियों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी से अपील की कि जनभागीदारी के माध्यम से अपने-अपने शहरों को साफ-सुथरा बनाए रखें।

नारनौल में आयोजित वीसी कार्यक्रम के दौरान वार्ड समिति सदस्य, विकास और स्वच्छता मुद्दों पर चर्चा करते हुए।

नारनौल में आयोजित वीसी कार्यक्रम के दौरान वार्ड समिति सदस्य, विकास और स्वच्छता मुद्दों पर चर्चा करते हुए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड समितियां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और इनकी सक्रियता से ही शहरों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरमन तथा मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सौरभ सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | पहले जर्जर था 53D फाटक ओवरब्रिज, स्टील निकली और हिलता था पुल, खबर के बाद मरम्मत, टला बड़ा हादसा

भूपेन्द्र कुमार
|
नांगल चौधरी क्षेत्र के निजामपुर स्थित ताऊ देवीलाल चौक के पास 53D रेलवे फाटक पर बने ओवरब्रिज की जर्जर हालत ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में गंभीर चिंता पैदा कर दी थी। पुल के निर्माण के दौरान लगाई गई स्टील बाहर निकलकर दिखाई देने लगी थी और हालत इतनी खराब हो ...
Continue Reading

हिसार | पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप: पुलिस वाहन से कुचलने की कोशिश, पिस्तौल तानी

हरविन्द्र यादव
|
दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, दुष्यंत चौटाला...
Continue Reading

छिल्लरों | आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित : स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश | मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर

भूपेन्द्र कुमार
|
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिल्लरों में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने की। बैठक में क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर चर्च...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: