अटेली I नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व: बबली यादव का बयान

सतीश शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव
ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव ने कहा कि यह कानून महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी भाजपा के लिए केवल नारा नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रतिबद्धता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में संसद में पारित यह अधिनियम अब प्रभावी कानून बनने की ओर अग्रसर है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी, जिससे उनकी भागीदारी और प्रतिनिधित्व दोनों में वृद्धि होगी।

बबली यादव ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल समानता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तय करता है कि हम कैसा समाज बनाना चाहते हैं। जब महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो वे केवल पद नहीं संभालतीं बल्कि शासन व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी और मजबूत बनाती हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 के चुनावों में महिलाओं को एक-तिहाई हिस्सेदारी मिलने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और समाज अधिक समृद्ध व संतुलित बनेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेटिंग एरिया में बैठकर सुनीं समस्याएं: DC मनोज कुमार ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

GZN डेस्क
|
नारनौल में DC मनोज कुमार ने वेटिंग एरिया में बैठकर सुनीं जनसमस्याएं
नारनौल में DC मनोज कुमार ने वेटिंग एरिया में बैठकर सुनीं जनसमस्याएं
नारनौल, 15 अप्रैल। कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय के वेटिंग एरिया में आमजन के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया। समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित...
Continue Reading

फतेहाबाद | नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया : डीएसपी पहुंचे मौके पर , जवानों का बढ़ा मनोबल : ड्यूटी के बीच बना प्रेरणा का पल

राजेश भाम्भू
|
भट्टूकलां में नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया, DSP नर सिंह की अनोखी पहल
भट्टूकलां में नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया, DSP नर सिंह की अनोखी पहल
हरियाणा पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। भट्टूकलां क्षेत्र में नाके पर ड्यूटी कर रहे सिपाही विकास का जन्मदिन मौके पर ही सादगीपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर डीएसपी नर सिंह स्वयं नाके पर पहुंचे और सिपाही विकास के सा...
Continue Reading

फतेहाबाद | मंडी में अभय चौटाला का सरकार पर हमला : सचिव को मंच से चेतावनी ,किसानों की समस्या पर गरमाई सियासत : लंबी कतारों पर फूटा गुस्सा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अनाज मंडियों के दौरे के दौरान फतेहाबाद पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए मंडी सचिव को सार्वजनिक मंच से कड़ी चेतावनी दे दी, जिससे प्रशासनिक अमले म...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: