मोसनुता के पास मिला तेंदुए का शव : तीन डॉक्टरों की टीम कर रही पोस्टमार्टम, जांच में जुटा वन विभाग

रामपाल फौजी | नांगल चौधरी
|

मोसनुता गांव के पास एक तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत तेंदुए की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

तेंदुए का शव मिला,

                                        तेंदुए का शव मिला

वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित गश्त भी तेज कर दी गई है। साथ ही विभाग स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

डीएफओ विजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तीन पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पौष्टिक आहार थीम पर मनाया पोषण पखवाड़ा : जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | स्वच्छ पेयजल और पोषण पर जोर

GZN डेस्क
|
आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का दिया संदेश
आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का दिया संदेश
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं पंचायत विभाग के समन्वय से जिलेभर में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौष्टिक आह...
Continue Reading

नारनौल | रामबास की छात्रा दीपिका ने CBSE 10वीं में 82% अंक हासिल किए : ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया मान

हरीसिंह
|
गांव रामबास की बेटी दीपिका ने किया नाम रोशन, 82% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन
गांव रामबास की बेटी दीपिका ने किया नाम रोशन, 82% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन
गांव रामबास की होनहार छात्रा दीपिका ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में 82% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। दीपिका ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल की छात्रा है, जिसकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन...
Continue Reading

फतेहाबाद में एक्सईएन अशोक वर्मा का नागरिक अभिनंदन : प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत | फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह से किया सम्मान

राजेश भाम्भू
|
बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक वर्मा को सम्मानित करते प्रजापति समाज के लोग।
बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक वर्मा को सम्मानित करते प्रजापति समाज के लोग।
बिजली विभाग के कार्यालय में प्रजापति समाज द्वारा नवनियुक्त एक्सईएन अशोक वर्मा का स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मताना गांव के सरपंच एडवोकेट दलबीर वर्मा और दौलतपुर के सरपंच संजय घासोलिया ने संयुक्त रूप से की। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: