ज़िला
बिगोपुर में अंबेडकर जयंती पर सम्मान समारोह: शिक्षा और समानता का संदेश, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
महेंद्रगढ़। नांगल चौधरी क्षेत्र के ग्राम बिगोपुर में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जयंती समारोह में उमड़ी भीड़, शिक्षा का संदेश प्रमुख
ग्राम बिगोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजा यादव (सरपंच ग्राम पंचायत बिगोपुर) के प्रतिनिधि हेमंत यादव मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी विवेक यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधानिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं और हर व्यक्ति को उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्ष को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर हेमंत यादव, विवेक यादव, रोहतास, रामजीलाल, रामानंद, किरोड़ी लाल शर्मा, शिव कुमार, पटवारी, जगन, कन्हैयालाल, छाजूराम धोलेड़ा, राजेश मास्टर, डॉ. हंसराज, जिले सिंह, डॉ. लालचंद, अजीत सिंह, लीलाराम, सतीश, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जय सिंह, सरजीत, जितेंद्र, निरंजन लाल, नरेश, प्रकाश, बुधराम, नवल शर्मा, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम बिगोपुर में आयोजित यह कार्यक्रम केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला आयोजन साबित हुआ।
मंडी सचिव को मंच से चेतावनी: ट्रैक्टर लाइन दिखी तो कान पकड़वाकर खड़ा रखूंगा
महेंद्रगढ़ । जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद I CIA की बड़ी कार्रवाई: रतिया रोड पर 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद