ज़िला
मंडी अटेली | शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी भीषण आग : 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख | दमकल देरी से पहुंचने पर किसानों में रोष | मुआवजे की मांग
गांव राता कला में वीरवार को शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह फसल पंचायती भूमि पर उगाई गई थी, जिसे नरेश कुमार पुत्र छाजू राम ने करीब 24 एकड़ में बोया हुआ था, जिसमें से आधी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
सरपंच प्रतिनिधि वेदु राता ने बताया कि यह जमीन पट्टे पर दी गई थी और फसल पूरी तरह पककर तैयार थी। कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका था, लेकिन अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। किसानों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दमकल विभाग समय पर पहुंच जाता, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और किसान ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उसकी भरपाई हो सके।
नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए
महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद