अटेली | आयकर अधीक्षक बनी मुस्कान का सम्मान : साहित्य संस्कृति मंच ने किया अभिनंदन, बेटियों की शिक्षा को बताया सशक्त समाज की नींव

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत साहित्य संस्कृति मंच हरियाणा द्वारा गांव फतेहपुर की बेटी मुस्कान, जो हाल ही में आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर चयनित हुई हैं, का भव्य अभिनंदन किया गया। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुस्कान को शॉल, स्मृति चिह्न, गोल्ड मेडल और मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंच के प्रांतीय संयोजक डॉ. सीएस वर्मा ‘प्रभाकर’ ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की असली नींव है। उन्होंने मुस्कान की उपलब्धि को ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल करने का उदाहरण बताया।

डॉ. प्रभाकर ने मुस्कान को अपनी स्वरचित काव्य संग्रह ‘दीप जलाना चाहता हूँ’ भी भेंट किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुस्कान ने मंच का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वह भविष्य में भी बेटियों को सरकारी सेवाओं के लिए प्रेरित करती रहेंगी। इस अवसर पर डॉ. रणपाल सिंह, विजयपाल रोहिल्ला, सुभाष सोनी, अनूप सिंह यादव, सतीश सोनी, राजेश गोयल सहित मुस्कान के पिता अजीत सिंह, माता एवं अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

हरीसिंह
|
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव जाखनी व मोहनपुर का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव जाखनी के श्याम मं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

सुशील शर्मा
|
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के वेगश्री प्रकोष्ठ द्वारा ‘डिजिटल तैयारी एवं उन्नति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक त...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: