फतेहाबाद। नगरपरिषद कर्मचारियों का विरोध तेज : काले बिल्ले लगाकर जताया रोष | सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप | हड़ताल और आंदोलन का ऐलान

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

नगरपरिषद कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खुलकर बोले कर्मचारी
नगरपरिषद कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खुलकर बोले कर्मचारी

हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू न करने और लगातार बढ़ती वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को फतेहाबाद ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मियों ने कार्यस्थल पर काले बिल्ले लगाकर काम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बार-बार समझौते करने के बावजूद अपने वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन सरकार ने उनके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है, जिसे अब और सहन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रधान एवं राज्य प्रेस सचिव विजय ढाका ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 और 2 मई को हड़ताल होती है, तो पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। भीषण गर्मी में यदि कचरा न उठने से कोई महामारी फैलती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मुख्य मांगों में हाईकोर्ट के 31 दिसंबर के फैसले को लागू कर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, ठेका प्रथा को समाप्त करना, नई नियमित भर्तियां निकालना तथा ‘समान काम के बदले समान वेतन’ लागू करना शामिल है। इसके अलावा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए फायर कर्मियों को न्याय दिलाने की भी मांग उठाई गई।

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से उग्र रूप दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। ट्रेन एक्टिविटी से बच्चों को मिली अनोखी सीख : खेल-खेल में सिखाई एकता, अनुशासन और टीमवर्क | श्री कृष्णा स्कूल भुंगारका की पहल की सराहना

मंजीत सोनी
|
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका एक बार फिर अपनी नवाचार गतिविधियों के चलते चर्चा में है। स्कूल में आयोजित “ट्रेन एक्टिविटी” ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख भी दी। इस विशेष गत...
Continue Reading

नारनौल। सरकार की सोच है की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे : ओम प्रकाश यादव

रामचन्द्र सैनी
|
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प...
Continue Reading

नारनौल। नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज : जिला पुलिस की सख्ती, तस्करों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

हरीसिंह
|
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ का दोतरफा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक ओर जहां नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किय...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: