नारनौल। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक : ब्रांच प्रधान का इस्तीफा, रामशरण यादव नए प्रधान चुने गए | कर्मचारियों ने उठाईं लंबित मांगें

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

बैठक के दौरान मंच पर मौजूद पदाधिकारी और सामने बैठे कर्मचारी, समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा।
बैठक के दौरान मंच पर मौजूद पदाधिकारी और सामने बैठे कर्मचारी, समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा।

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नंबर 41), संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की पब्लिक हेल्थ ब्रांच नारनौल की जनरल मीटिंग पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की।

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित और जायज मांगों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ब्रांच प्रधान रमेश चंद्र यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से श्री रामशरण यादव को आगामी तीन वर्षों के लिए नया ब्रांच प्रधान चुना गया।

बैठक में कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को पंचायतों के अधीन देने के फैसले का कड़ा विरोध जताया। यूनियन का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

इसके अलावा कर्मचारियों ने वर्ष 2020 से 2023 तक की लंबित एलटीसी राशि तुरंत जारी करने की मांग उठाई। साथ ही सैल साबुन, रेनकोट और डांगरी की भुगतान, सभी वाटर वर्क्स पर रंग-रोगन, बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, कर्मचारियों के लिए छुट्टी व रेस्ट हेतु अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से रखी गईं।

यूनियन ने यह भी मांग की कि सभी वाटर वर्क्स पर शौचालय का निर्माण कराया जाए तथा बिजली से जुड़े तकनीकी उपकरणों को दुरुस्त किया जाए। कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 16 जून 2026 को नसीबपुर डब्ल्यूटीपी प्लांट पर श्री हनुमान जी का वार्षिक रोट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य सलाहकार राधेश्याम शर्मा, सहीराम यादव, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर दयाल गुर्जर, हरिसिंह, उपप्रधान रामचंद्र शर्मा, सचिव संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। ट्रेन एक्टिविटी से बच्चों को मिली अनोखी सीख : खेल-खेल में सिखाई एकता, अनुशासन और टीमवर्क | श्री कृष्णा स्कूल भुंगारका की पहल की सराहना

मंजीत सोनी
|
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका एक बार फिर अपनी नवाचार गतिविधियों के चलते चर्चा में है। स्कूल में आयोजित “ट्रेन एक्टिविटी” ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख भी दी। इस विशेष गत...
Continue Reading

नारनौल। सरकार की सोच है की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे : ओम प्रकाश यादव

रामचन्द्र सैनी
|
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प...
Continue Reading

नारनौल। नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज : जिला पुलिस की सख्ती, तस्करों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

हरीसिंह
|
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
नारनौल में नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज, पुलिस ने 5 केस दर्ज कर बरामद किया नशा
पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ का दोतरफा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक ओर जहां नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किय...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: