ज़िला
महेन्द्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर शिखर पर कलश स्थापना : दोहान नदी मध्य गूंजे जयकारे | श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
दोहान नदी के मध्य स्थित श्री मोदाश्रम मंदिर में नव-निर्मित शिखर पर सोमवार को विधि-विधान के साथ कलश स्थापना का शुभ कार्य संपन्न हुआ। “जय श्री मोदेश्वर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र गर्ग अपनी धर्मपत्नी सरोज देवी के साथ तथा पंकज गर्ग अपनी धर्मपत्नी प्रियंका गर्ग के साथ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे गर्ग परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना का अनुष्ठान संपन्न करवाया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मोदाश्रम समिति के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर पर स्थापित कलशों के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है और ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पंडित गौरव व केशव शास्त्री सहित अनेक विद्वान पंडितों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना करवाई, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अत्यंत गौरव और आस्था का क्षण बताया।
समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में परमानंद गर्ग, विनोद गर्ग, सुनील गर्ग, प्रमोद गर्ग, सुरेश सोनी, राजू सैनी, नरेश, चेयरमैन सुनील सैनी, मुकेश मेहता, भगवान दास सैनी, नरेश जोशी, दीपक गर्ग, सुशील शर्मा सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।
फतेहाबाद | CIA पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर कार्यवाही : नाढोड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान दबोचा आरोपी
नारनौल | एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़ बने राष्ट्रीय मंत्री : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी | समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता को मिला सम्मान
फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद