फतेहाबाद | डबल एक्शन में पुलिस का बड़ा वार : नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज, करोड़ों की काली कमाई पर चोट

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए

फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने “डबल एक्शन” रणनीति अपनाते हुए तस्करों पर न सिर्फ गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की है, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 5 नशा तस्करों की करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 6 तस्करों की करोड़ों की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। एएसपी दिव्याशीं सिंगला की निगरानी में विभिन्न पुलिस इकाइयों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है।

सीआईए टोहाना की टीम ने कुख्यात आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 5 लाख रुपये कीमत की पीकअप गाड़ी को फ्रीज किया। आरोपी के पास से पहले 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हो चुकी है और वह कई मामलों में संलिप्त रहा है।

दूसरे मामले में राकेश कुमार उर्फ कालू की मोटरसाइकिल को फ्रीज किया गया, जिसे नशीली दवाइयों की तस्करी से जोड़ा गया। वहीं थाना सदर फतेहाबाद क्षेत्र में बच्चन सिंह की करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।

फतेहाबाद में “डबल एक्शन” का असर, तस्करों की संपत्तियां फ्रीज

फतेहाबाद में “डबल एक्शन” का असर, तस्करों की संपत्तियां फ्रीज

थाना शहर टोहाना में कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू का नेटवर्क सामने आने पर उसकी करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति और तीन मोटरसाइकिलों को फ्रीज किया गया। इसी तरह थाना शहर फतेहाबाद में अजय उर्फ अज्जी की करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति और दो मोटरसाइकिलों पर भी शिकंजा कसा गया।

इन सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत कार्रवाई करते हुए SAFEMA, नई दिल्ली की स्वीकृति के बाद संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने स्पष्ट किया कि पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत काम कर रही है और आने वाले समय में इस प्रकार की कार्रवाई और तेज की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को साझा करें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

फतेहाबाद पुलिस का यह “डबल एक्शन मॉडल” अब नशा तस्करी के खिलाफ एक सख्त और प्रभावी उदाहरण बनकर उभर रहा है, जहां अपराधियों को न सिर्फ जेल बल्कि उनकी अवैध संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। समाधान शिविर में 74 शिकायतें : डीसी अनुपमा अंजलि के सख्त निर्देश | हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अनिवार्य | सोमवार-वीरवार को नियमित सुनवाई

हरीसिंह
|
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजलि।
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजलि।
लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। उपायुक्त अनुपमा अंजलि (आईएएस) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ए...
Continue Reading

नारनौल की नई अधिकृत 13 कॉलोनियों में से 7 पोर्टल पर अपलोड: एनडीसी प्रक्रिया होगी आसान डीएमसी ने कहा बाकी के लिए

रामचन्द्र सैनी
|
डीएमसी रणवीर सिंह
डीएमसी रणवीर सिंह
नारनौल शहर में कॉलोनियों के नियमितीकरण और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को आसान बनाने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 16 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौल की जिन 13 कॉलोनियों को नियमित किया था, उनको ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड क...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। BPL राशन कार्ड निरस्तीकरण पर विवाद : गरीब परिवारों में बढ़ी चिंता | युवा कांग्रेस ने उठाए सवाल | जांच व बहाली की मांग

हरविन्द्र यादव
|
यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस जनहित में व्यापक स्तर पर आवाज उठाने के लिए बाध्य होगी।” — पुनीत बुलान
यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस जनहित में व्यापक स्तर पर आवाज उठाने के लिए बाध्य होगी।” — पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़ जिले में पात्र गरीब परिवारों के BPL (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड बिना स्पष्ट कारण के निरस्त किए जाने के कई मामले सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार अपनी शिकायतों के साथ आगे आ रहे हैं और प्रशासन से य...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: