फरीदाबाद | चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई: 23.40 लाख रुपये कैश बरामद | संतोषजनक जवाब न देने पर व्यक्ति काबू | मामला आयकर विभाग को सौंपा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद

नकदी जब्त कर आरोपी से पूछताछ जारी, मामला आयकर विभाग को सौंपा
नकदी जब्त कर आरोपी से पूछताछ जारी, मामला आयकर विभाग को सौंपा

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशों पर चल रही सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सूरजकुंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी नकदी के साथ काबू किया है।

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे शूटिंग रेंज क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के बैग की जांच की। जांच के दौरान उसके पास से 23 लाख 40 हजार 780 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी इंदिरा कॉम्पलेक्स, खेड़ीपुल, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी इस भारी रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि यह पैसे कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद के अनुसार, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को काबू कर लिया और बरामद राशि को जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में आयोजन | हेल्पलाइन पर मिलेगी कानूनी जानकारी

हरीसिंह
|
सीजेएम नीलम कुमारी।
सीजेएम नीलम कुमारी।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में आगामी 9 मई को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ...
Continue Reading

फतेहाबाद। नगरपरिषद कर्मचारियों का विरोध तेज : काले बिल्ले लगाकर जताया रोष | सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप | हड़ताल और आंदोलन का ऐलान

राजेश भाम्भू
|
नगरपरिषद कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खुलकर बोले कर्मचारी
नगरपरिषद कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खुलकर बोले कर्मचारी
हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू न करने और लगातार बढ़ती वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को फतेहाबाद ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्...
Continue Reading

अटेली | कांग्रेस की सद्भाव यात्रा जारी: सुजापुर में जोरदार स्वागत, बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दौरा, कई नेताओं की मौजूदगी

हरविन्द्र यादव
|
सुजापुर (अटेली) में कांग्रेस की सद्भाव यात्रा के दौरान नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता और ग्रामीण।
सुजापुर (अटेली) में कांग्रेस की सद्भाव यात्रा के दौरान नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता और ग्रामीण।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की “सद्भाव यात्रा” aaj पूरे जोश के साथ जारी रही। यात्रा के दौरान सुजापुर गांव में भव्य स्वागत हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अटेली क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की सद्भाव यात्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: