मंडी अटेली | नूनी कलां में योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा : सामूहिक प्रदर्शन की दी ट्रेनिंग | आज होगा समापन

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत गांव नूनी कलां में चल रहे तीन दिवसीय ‘योग सहायक प्रशिक्षण’ शिविर का दूसरा दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग सहायकों को सामूहिक प्रदर्शन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में योग सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश ने शिविर में अनुशासन और सहायकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

योग विशेषज्ञ डॉ. सुधा ने सहायकों को ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (CYP) के तहत आसन और प्राणायाम के सही तरीके सिखाए और उनका अभ्यास करवाया। शिविर का समापन शनिवार को होगा, जिसमें योग सहायकों को अंतिम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

हरीसिंह
|
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव जाखनी व मोहनपुर का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव जाखनी के श्याम मं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

सुशील शर्मा
|
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के वेगश्री प्रकोष्ठ द्वारा ‘डिजिटल तैयारी एवं उन्नति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक त...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: