ज़िला
छिल्लरों | आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित : स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश | मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिल्लरों में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने की। बैठक में क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की।
बैठक के दौरान डॉ. अंजली सैनी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने होम बेस्ड पोस्टनैटल केयर (HBPNC) एवं होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर (HBYC) के अंतर्गत समयबद्ध गृह भ्रमण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच के लिए भेजने तथा 10 सप्ताह के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने “सहेली कार्यक्रम” के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखने, समय पर रिपोर्टिंग और उचित मार्गदर्शन देने पर बल दिया। लिंगानुपात संतुलन बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने और आवश्यक दस्तावेज समय पर पूर्ण करवाने को कहा गया।
बैठक में 14 वर्ष तक की किशोरियों को HPV वैक्सीन के प्रति जागरूक करने तथा विद्यालय स्तर पर संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। डॉ. सैनी ने अधिकाधिक प्रसव स्वास्थ्य केंद्रों पर करवाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा।
अंत में आशा कार्यकर्ताओं को अपने मासिक इंसेंटिव दावे समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा सहित सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए
महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद