नारनौल | पौष्टिक आहार थीम पर मनाया पोषण पखवाड़ा : जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | स्वच्छ पेयजल और पोषण पर जोर

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का दिया संदेश
आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का दिया संदेश

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं पंचायत विभाग के समन्वय से जिलेभर में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौष्टिक आहार थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नारनौल खंड के नांगतिहाड़ी, कनीना के मानपुरा, सिहमा, निजामपुर के गोलवा, महेंद्रगढ़ के नांगल सिरोही, नांगल चौधरी के मेघोत बिंजा तथा सतनाली के डिगरोता गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसी इंद्रजीत ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से बचाना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों के माध्यम से की जाती है।

जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य पौष्टिक भोजन पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता, हाथ धोने की आदत और शौचालय उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि इसकी सुरक्षा और संरक्षण करना आमजन का कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान जल चौपाल, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक, स्कूल रैली और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पेयजल की गुणवत्ता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

“8वां पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम में माताओं और बच्चों की भागीदारी रही प्रमुख

“8वां पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम में माताओं और बच्चों की भागीदारी रही प्रमुख

इसी क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ और बाबा निहालचंद सेवा दल पटीकरा का सहयोग रहा।

प्रोफेसर डा. ममता शर्मा को बैज लगाते सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार।

प्रोफेसर डा. ममता शर्मा को बैज लगाते सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन बाला उपस्थित रहीं, जबकि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. संजय बिश्नोई विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं में सही पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में छात्राओं एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने डॉ. ममता शर्मा को बैज लगाकर सम्मानित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

हरीसिंह
|
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव जाखनी व मोहनपुर का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव जाखनी के श्याम मं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

सुशील शर्मा
|
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के वेगश्री प्रकोष्ठ द्वारा ‘डिजिटल तैयारी एवं उन्नति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक त...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: