मंडलाना में माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन : 3.08 करोड़ की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट | 150 एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

शुक्रवार को माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
शुक्रवार को माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव मंडलाना में करीब 3 करोड़ 8 लाख 84 हजार 160 रुपये की लागत से बनने वाले माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही योजनाओं से किसान और आमजन आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस परियोजना के माध्यम से लगभग 150 एकड़ भूमि की सिंचाई की जा रही है। विभाग द्वारा एक बड़ा वाटर टैंक भी बनाया गया है, जिससे एचडीपी पाइपलाइन के जरिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विधायक ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में 55 किलोवाट के सोलर सिस्टम के माध्यम से मोटरों के संचालन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की नीतियों के कारण महेंद्रगढ़ जिले में जलस्तर काफी नीचे चला गया था, जिससे किसान संकट में आ गए थे। लेकिन वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचने से जलस्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि नदियों और तालाबों में पानी छोड़े जाने से न केवल नारनौल बल्कि राजस्थान के सीमावर्ती किसानों को भी लाभ मिला है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडी अटेली | नूनी कलां में योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा : सामूहिक प्रदर्शन की दी ट्रेनिंग | आज होगा समापन

जितेंद्र सोलंकी
|
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नूनी कलां में चल रहा प्रशिक्षण शिविर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत गांव नूनी कलां में चल रहे तीन दिवसीय ‘योग सहायक प्रशिक्षण’ शिविर का दूसरा दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग सह...
Continue Reading

जब तक मैं हूं सड़क नहीं बनेगी : घमंड टूटा, विरोधी ने ही फोड़ दिया नारियल

रामचन्द्र सैनी
|
गली में सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधिवत किया उद्घाटन।
गली में सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधिवत किया उद्घाटन।
वार्ड नंबर 17 में पार्षद की कथित ओछी राजनीति को उस समय बड़ा झटका लगा जब नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी और नप अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए लंबे समय से अटके सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाया। वार्ड पार्षद द्वारा विरोधियों के मोहल्ले में काम न हो...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 70वां वार्षिक समारोह : मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित | दीक्षांत में 600 छात्रों को मिली डिग्रियां

GZN डेस्क
|
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में 70वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह ने की। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: