नारनौल | एसीबी का बड़ा शिकंजा, 7 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार : जमीन इंतकाल के नाम पर वसूली का खेल उजागर

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में एसीबी की कार्रवाई 7 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो कंसोलिडेटेड ऑफिस में तैनात था और जमीन के इंतकाल (दाखिल-खारिज) के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने एसीबी को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि वह अपनी जमीन का इंतकाल चढ़वाने के लिए पटवारी प्रदीप से मिला था। इस दौरान आरोपी ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत में यह भी बताया गया कि पटवारी पहले ही 3 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 7 हजार रुपये के लिए दबाव बना रहा था।

इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही एसीबी टीम ने प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी ने पीड़ित से 7 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

हरीसिंह
|
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव जाखनी व मोहनपुर का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव जाखनी के श्याम मं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

सुशील शर्मा
|
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
कार्यशाला में हिस्सा लेते प्रतिभागी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के वेगश्री प्रकोष्ठ द्वारा ‘डिजिटल तैयारी एवं उन्नति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक त...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: