ज़िला
फरीदाबाद | ट्रेडिंग के नाम पर 4 करोड़ की ठगी : बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की बड़ी कार्रवाई | फर्जी अकाउंट से हुआ लेन-देन
शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थाना सेंट्रल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम निवासी गायत्री नगर (विदिशा, मध्य प्रदेश) हाल निवासी पंचवटी कॉलोनी, समालखा (पानीपत) और कमल कांत निवासी राकसेडा (पानीपत) हाल निवासी नरेला (दिल्ली) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 अक्टूबर 2025 को उसकी फोन पर “डैन रोबिन” नामक व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने उसे “RFX Market” के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के चार ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाकर विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 4 करोड़ रुपये निवेश करवाए, लेकिन बाद में कोई रकम वापस नहीं मिली।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साइबर थाना सेंट्रल में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पानीपत स्थित एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं और इन्होंने मोनू व सागर नाम के व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवाए थे, जिनमें ठगी की रकम में से 10-10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान ठगी में शामिल अन्य आरोपियों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए
महेंद्रगढ़ | एआई पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला : डिजिटल दक्षता पर जोर | शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद