जय भीम के नारों से गूंजा नांगल चौधरी: अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

भूपेन्द्र कुमार
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम
महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम

महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नांगल चौधरी क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी और स्लम जागृति समिति पटीकरा हल्का नांगल चौधरी के प्रधान राजकुमार जेई की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में नीले झंडों और “जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही उनके सपनों का भारत बनाने की कुंजी है।

इस अवसर पर जगराम सुबेदार, डॉ. सतिश, संतलाल साहब (घाटाशेर), प्रदीप चौधरी (निजामपुर), सुभाष (निजामपुर), मुकेश (निजामपुर), सुनील पवेरा, सरजीत (घाटाशेर), सुनील (छिलरो), प्रदीप (घाटाशेर), मुकेश पंच (निजामपुर), भूपसिंह (धानोता), भूपसिंह (घाटाशेर) और महेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व नवयुवक मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | रोजगार मेले में युवाओं को अवसर : 138 ने कराया पंजीकरण | 24 को मौके पर मिला चयन पत्र

GZN डेस्क
|
पारंपरिक देशी भोजन ग्रहण करती महिलाएं।
पारंपरिक देशी भोजन ग्रहण करती महिलाएं।
जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए गए। मेले में कुल 138 प्रार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 24 अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन पत्र प्रदान किए गए। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया...
Continue Reading

महेन्द्रगढ़ | जिले भर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 407 वाहनों की जांच कर काटे 51 चालान

GZN डेस्क
|
सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी ने वाहन की तलाशी लेते हुए जांच की
सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी ने वाहन की तलाशी लेते हुए जांच की
पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर जिला पुलिस महेन्द्रगढ़ द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष नाका एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जिलेभर में विभिन्न ...
Continue Reading

नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी का निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व वृद्धाश्रम का लिया जायजा | व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

हरविन्द्र यादव
|
नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन के सेफ हाउस तथा नसीबपुर के सेवा सीनियर सिटिजन होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: