ज़िला
दादरी में “तपोभूमि” को प्रणाम : नारनौल पर सन्नाटा? , CM के बयान से फिर गरमाई च्यवन ऋषि की सियासत
दादरी की विकास रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए एक बयान ने प्रदेश की सियासत को फिर गर्मा दिया है। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि “यह महर्षि च्यवन ऋषि की तपोभूमि है, मैं इसे प्रणाम करता हूं”, जिसके बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दादरी की धरती से महर्षि च्यवन को नमन करने वाले इस बयान को अब केवल आस्था तक सीमित नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। खास बात यह है कि जहां दादरी को “तपोभूमि” बताकर सम्मान दिया गया, वहीं नारनौल को लेकर किसी प्रकार का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
नारनौल से इस बयान को जोड़कर देखने की एक बड़ी वजह हाल ही में महर्षि च्यवन ऋषि के नाम पर मेडिकल कॉलेज को लेकर चल रहा विवाद है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री का बयान एक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है, जिससे सियासी चर्चा और तेज हो गई है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद कई अहम सवाल सामने आ रहे हैं कि क्या दादरी से दिया गया यह बयान नारनौल के विवाद पर अप्रत्यक्ष संदेश है, क्या सरकार मेडिकल कॉलेज के नाम को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है, और क्या अलग-अलग क्षेत्रों में अलग संदेश देकर राजनीतिक संतुलन साधा जा रहा है।
सियासी जानकारों का मानना है कि इस तरह के बयान अक्सर सीधे जवाब देने के बजाय संकेत देने की रणनीति का हिस्सा होते हैं। दादरी में “प्रणाम” और नारनौल के मुद्दे पर चुप्पी को कई लोग एक सोचा-समझा राजनीतिक संदेश मान रहे हैं।
फिलहाल मुख्यमंत्री का यह बयान भले ही श्रद्धा से जुड़ा प्रतीत होता हो, लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दादरी की रैली से निकले इस संदेश को अब नारनौल के मेडिकल कॉलेज विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने की संभावना है।
नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम
महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक
नांगल चौधरी I 29 सितंबर की सभा बना सियासी टर्निंग प्वाइंट : नांगल चौधरी से तारापुर तक एक ही संदेश , “बड़ा आदमी बनाएंगे”, सम्राट चौधरी CM बने
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद