अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर

|

राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली मंडी में छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल अरविंद यादव उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एसएसबी इंटरव्यू केवल शैक्षणिक ज्ञान का नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का भी परीक्षण होता है। उन्होंने छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए प्रभावी संवाद के व्यावहारिक सुझाव दिए।

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान अपने विचारों को स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके साथ ही ग्रुप डिस्कशन और मनोवैज्ञानिक परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करना जरूरी है।

मेजर जनरल ने छात्राओं को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने और समसामयिक घटनाओं की जानकारी रखने की सलाह देते हुए कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने बदलते आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि सीमित सरकारी नौकरियों के चलते युवाओं को सर्विस सेक्टर में उपलब्ध अवसरों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आईटी, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन के लिए उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रवीण यादव, प्राचार्य राजेश सैनी सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | CIA पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर कार्यवाही : नाढोड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान दबोचा आरोपी

राजेश भाम्भू
|
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाढोड़ी मोड़ के पास से एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयबीर पुत्र सुखचंद निवासी कमालवाला के रूप में हुई है। सीआईए इ...
Continue Reading

नारनौल | एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़ बने राष्ट्रीय मंत्री : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी | समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता को मिला सम्मान

हरीसिंह
|
एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़
एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़
कुलदीप सिंह भरगड़ को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर क्षेत्र और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठ...
Continue Reading

फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राजेश भाम्भू
|
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गांव धारणिया में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे म...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: