नारनौल अंबेडकर जयंती पर भाजपा के कार्यक्रम तय : जिला टोली का गठन | डॉ. यतेंद्र राव ने दी जानकारी

जिला ब्यूरो
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

14 अप्रैल को जिलेभर में होंगे आयोजन—हर वर्ग के लिए डॉ. अंबेडकर के योगदान को बताया प्रेरणादायक

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की ओर से 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश और हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, इसलिए वे सभी के लिए आदरणीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए “शिक्षित बनो” का संदेश दिया और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यही कारण है कि भाजपा हर वर्ष उनकी जयंती को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाती है।

इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर एक टोली का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. राकेश कुमार को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि कर्मवीर खींची, कंवर सिंह, ईश्वर सिंह, संजय अमन, श्रीमती नीलम कुमारी, जोगिंदर सिंह, मनोज बाल्मीकि, शेर सिंह, रवि दत्त, जोगिंदर जैदिया, मोहनलाल कोथल, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, अमर सिंह देवास और रामनिवास खेड़ी को जिला टोली के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, ताकि जिलेभर में कार्यक्रमों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी I 29 सितंबर की सभा बना सियासी टर्निंग प्वाइंट : नांगल चौधरी से तारापुर तक एक ही संदेश , “बड़ा आदमी बनाएंगे”, सम्राट चौधरी CM बने

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी 2024 रैली में अमित शाह का भाषण
नांगल चौधरी 2024 रैली में अमित शाह का भाषण
हरियाणा के नांगल चौधरी में 29 सितंबर 2024 को आयोजित विशाल जनसभा आज दक्षिण हरियाणा की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखी जा रही है। इस सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव के लिए स्पष्ट शब्दों में ...
Continue Reading

रेवाड़ी I अहीरवाल की सियासत में राव नरवीर का इशारों में वार : ‘अहीर नहीं, अहीरवाल का बने सीएम’ | SYL और सीएम मुद्दे पर 40 साल का सवाल

सुरेंद्र गौड़
|
रेवाड़ी समारोह के दौरान मीडिया से बात करते कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह।
रेवाड़ी समारोह के दौरान मीडिया से बात करते कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह।
रेवाड़ी में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के मंच से कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने बिना नाम लिए सियासी निशाना साधा। उन्होंने दक्षिण हरियाणा के दो पुराने मुद्दों—SYL नहर का पानी और अहीरवाल से मुख्यमंत्री—को फिर से चर्चा...
Continue Reading

अटेली I नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व: बबली यादव का बयान

सतीश शर्मा
|
ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव
ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव ने कहा कि यह कानून महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी भाजपा के लिए केवल नारा नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रतिबद्धता...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: