“चाय की चुस्की में छिपा तंज: क्या आरती राव ने ओमप्रकाश यादव को याद दिला दी ‘मंत्री वाली अधूरी कहानी’?”
महेंद्रगढ़ की सियासत में इन दिनों “चाय पर चर्चा” सिर्फ चाय तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसके बहाने कई अनकहे संदेश भी परोसे जा रहे हैं। हाल ही में अटेली और महेंद्रगढ़ हलके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का बयान कुछ ऐसा रहा, जिसने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी।
आरती राव ने अपने पहले ही कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से कई नेताओं को चुनाव जिताने में भूमिका निभाती रही हैं। खास बात यह रही कि इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव से करवाने की बात कही।
अब यही बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। सियासी गलियारों में इसे महज सफाई नहीं, बल्कि एक “संकेत” के तौर पर देखा जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह बयान अनजाने में था या फिर इसके पीछे कोई गहरा सियासी संदेश छिपा था।
क्योंकि दूसरी तरफ ओमप्रकाश यादव का राजनीतिक सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा। चार साल तक राज्यमंत्री रहने और तीसरी बार विधायक बनने के बावजूद मंत्री पद तक न पहुंच पाना, हमेशा चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में जब मंच से ही उनकी मौजूदगी में “दूसरों को जिताने” की बात कही जाती है, तो इसे साधारण बयान मानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
इतना ही नहीं, यह भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रहा है कि ओमप्रकाश यादव मंत्री पद से वंचित रहने के पीछे आरती राव की भूमिका को लेकर भी बातें होती रही हैं। ऊपर से 2024 के चुनाव से पहले उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दिए जाने की चर्चा ने इस रिश्ते में एक अलग ही रंग भर दिया है।
अब सवाल यही है कि क्या यह सब महज इत्तेफाक है, या फिर चाय की इस चुस्की में कोई पुरानी कसक फिर से घुल गई है?
फिलहाल, सियासत में इतना तो तय है कि यहां हर बात सीधे नहीं कही जाती… कुछ बातें चाय के कप में भी धीरे-धीरे उबलती रहती हैं।
सीहमा में प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन : जेपी सैनी ने किया शुभारंभ ,कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी
गुर्जर समाज के युवाओं से अपील : महापंचायत की मुहिम को मजबूत करने का आह्वान : दहेज व कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पर जोर
नारनौल ट्रॉमा सेंटर में बड़ी राहत : टेढ़े पैरों का मुफ्त इलाज , बिना ऑपरेशन मिल रहा फायदा , डॉक्टर केके यादव की पहल
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में