आरोही स्कूल मंढाणा फिर प्रदेश में प्रथम : 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम में अव्वल : शिक्षा बोर्ड करेगा अध्यापकों को सम्मानित : छात्राओं ने भी बनाए रिकॉर्ड

नारनौल
|

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा जारी पत्र दिनांक 27 मार्च 2026 के अनुसार विद्यालय ने कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा (मार्च 2025) के परिणामों में परिमाणात्मक एवं गुणात्मक आधार पर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

विद्यालय के इस प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूल के प्राचार्य लीलू राम यादव तथा कक्षा 10वीं और 12वीं के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा संबंधित अध्यापकों के नाम मांगे गए हैं।

विद्यालय की छात्राओं ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छात्रा भूमिका (पुत्री सुभाष चंद्र, गांव नांगल चौधरी) ने कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में जिला महेंद्रगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। करिश्मा (पुत्री गोविंद सिंह, गांव नांगल चौधरी) ने वाणिज्य संकाय में जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्या (पुत्री राजेंद्र सिंह, गांव नांगल चौधरी) ने कक्षा 10वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।

12 जुलाई 2025 को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छात्रा भूमिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं 19 फरवरी 2026 को जींद में आयोजित समारोह में छात्रा दिव्या को ₹21,000 की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

विद्यालय के इस प्रदर्शन पर सरपंच ग्राम पंचायत मंढाणा लीलाराम यादव ने प्राचार्य, अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इसे गांव के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विद्यालय के प्राचार्य लीलू राम यादव ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्य व एसएमसी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading

ओपीडी व रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन : 1202 पद खाली, फिर भी 22,110 मरीजों का उपचार , कोरियावास मेडिकल कॉलेज का सफर – उम्मीद, संघर्ष और अधूरी व्यवस्था

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल का सफर केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था को स्थानीय स्तर पर खड़ा करने की एक लंबी कोशिश है। 6 अप्रैल 2026 को यहां ओपीडी के विस्तार के साथ...
Continue Reading
Advertisement

Trending