महेंद्रगढ़ : भाजपा नेता अमित मिश्रा को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी

Admin
|
अमित मिश्रा का फाइल फोटो
अमित मिश्रा का फाइल फोटो (Photo Source: GZNews.in)

सुशील शर्मा महेंद्रगढ़ :

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता अमित मिश्रा को पार्टी नेतृत्व ने आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और पूर्व अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

जानकारी के अनुसार, अमित मिश्रा इससे पहले भी कई राज्यों के चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया है। उनके कार्यों को पार्टी के भीतर लगातार सराहना मिलती रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अमित मिश्रा एक जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। संगठन विस्तार, जनसंपर्क और चुनावी प्रबंधन में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर अमित मिश्रा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी

महेंद्रगढ़
|
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने रसोई गैस की कालाबाजारी और व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक माह में प्रदेश में सबसे अधिक कार्रवाई की हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह के दौरान ...
Continue Reading

परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
हरियाणा में संभावित परिसीमन को लेकर चल रही अटकलों के बीच  आज मीडिया से हुई बातचीत में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के संकेतों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि जिले की विधानसभा सीटें मौजूद 4 से बढ़कर 6 हो सकती हैं। इसके ...
Continue Reading

हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी

सुशील शर्मा | महेंद्रगढ़
|
उत्कल दिवस कार्यक्रम के दौरान समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
उत्कल दिवस कार्यक्रम के दौरान समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में 91वां उत्कल दिवस उत्साह, सांस्कृतिक उल्लास और एकता की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और अतिथिय...
Continue Reading
Advertisement

Trending