नारनौल | भाजपा का महिला आरक्षण पर वार | कांग्रेस पर झूठे आरोपों का आरोप : “नाकामी छिपाने की कोशिश” | “महिलाओं के सम्मान से ज्यादा राजनीति की चिंता”

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जब भाजपा ने कांग्रेस को दोषी ठहराया इसको लेकर कांग्रेस हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ कभी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन कांग्रेस ने पहले भी किया था, लेकिन भाजपा ने इसे परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे विवादित मुद्दों से जोड़कर राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों को भी सत्ता के लाभ से जोड़ रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस महिलाओं को 33% आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन सरकार ने बिल को ऐसे स्वरूप में लाया जिसमें संघीय ढांचे और लोकतंत्र पर असर पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती, तो पहले से पारित कानून को ईमानदारी से लागू करती। जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर सरकार ने खुद रास्ता कठिन बनाया और अब दोष विपक्ष पर डाल रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को महिलाओं के सम्मान की चिंता कम और राजनीतिक लाभ की चिंता ज्यादा है। महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को भी भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना दिया।
यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण कब का लागू हो चुका होता।भाजपा केवल सुर्खियां पर बटोरने के लिए महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है ।

इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया , महिला जिला अध्यक्ष डॉ राज सुनेश , डॉ मनीष शर्मा , एडवोकेट पी सी गुप्ता , सूरज बोहरा , विनोद शर्मा पूर्व सरपंच , संदीप नुनीवाल , कुलदीप भारगढ़ , खेमचंद , कृष्ण पटिकरा , मनपाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गुर्जर महासभा में नई नियुक्ति, संदीप जेलदार बने जिला अध्यक्ष : संगठन विस्तार को मिला बल | समाज में खुशी की लहर

हरविन्द्र यादव
|
संदीप जेलदार गुर्जर को जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया।
संदीप जेलदार गुर्जर को जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) रजि. ने संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर व हरि...
Continue Reading

नारनौल | अग्रवाल सम्मेलन में घमासान: गर्ग पर गबन के आरोप, खुला पत्र जारी कर बोले– दुष्प्रचार बेबुनियाद, पूरा लेखा-जोखा पारदर्शी

हरविन्द्र यादव
|
अग्रवाल सम्मेलन विवाद
अग्रवाल सम्मेलन विवाद
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग पर गबन और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर गर्ग ने खुला पत्र जारी कर सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है...
Continue Reading

नारनौल। मेडिकल कॉलेज पर सियासत बंद हो: राव नरेंद्र सिंह का सरकार पर सीधा हमला | बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उठाई मांग | बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर भी निशाना

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास को लेकर बड़ा बयान दिया और सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेडिकल कॉलेज जैस...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: