ज़िला
महेंद्रगढ़ I महिलाओं में उत्साह: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक कदम
केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कानून को महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि स्थानीय निकायों के बाद अब विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की आरक्षित भागीदारी सुनिश्चित होने से नीति निर्माण में जमीनी अनुभवों का समावेश होगा, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने इसे क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि उच्च सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से छात्राओं के लिए नए अवसर खुलेंगे और वे नेतृत्व के प्रति अधिक प्रेरित होंगी।
अटेली क्षेत्र की समाज सेविका रिचा गर्ग ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। जब महिलाएं स्वयं कानून निर्माण में भाग लेंगी, तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिक संवेदनशीलता और मजबूती से काम किया जा सकेगा।
युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्रा कुमकुम खन्ना ने इसे भविष्य के भारत के लिए ऊर्जावान कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून लाखों छात्राओं को राजनीति और प्रशासन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आत्मविश्वास देगा।
वहीं गृहिणी मधु शर्मा ने कहा कि महिलाएं घर का बेहतर प्रबंधन करती हैं और अब यह अधिनियम उन्हें देश के शासन में भी नई दिशा देने का अवसर देगा। यह हर महिला के आत्मसम्मान को बढ़ाने वाला निर्णय है।
कुल मिलाकर, महेंद्रगढ़ जिले में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर महिलाओं में सकारात्मक माहौल और नई उम्मीद की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।
फरीदाबाद | क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी : साइबर थाना ने दो आरोपी गिरफ्तार , 26 हजार की ठगी , पुलिस रिमांड पर भेजे गए
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों ने साझा किए विचार , कला के महत्व पर जोर , व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद