क्रिप्टो निवेश के नाम पर बड़ी ठगी: 75.69 लाख रुपये हड़पे | खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद

आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल टीम
आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल टीम

फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 75,69,041 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पांचाल निवासी प्रताप नगर मंडोली, पूर्वी दिल्ली (हाल निवासी उतराचंल कॉलोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-35 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 26 दिसंबर 2025 को फेसबुक पर सर्फिंग के दौरान उसे क्रिप्टो करेंसी निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां ठगों ने लिंक के माध्यम से उसका निवेश खाता खुलवाया।

इसके बाद 27 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 75,69,041 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन उसे कोई लाभ नहीं मिला और न ही रकम वापस की गई। इस पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दीपक ने ठगी के लिए अपनी एक जानकार महिला का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसमें लगभग 2 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी 12वीं पास है और गाजियाबाद में निजी नौकरी करता है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में और गहराई से पूछताछ कर अन्य आरोपियों व ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | OASISIAN छात्रों का शानदार प्रदर्शन, JEE Main में फिर लहराया परचम : AIR 274 के साथ क्षितिज ने बढ़ाया मान

हरविन्द्र यादव
|
JEE Main में शानदार रैंक हासिल करने वाले छात्र क्षितिज
JEE Main में शानदार रैंक हासिल करने वाले छात्र क्षितिज
नारनौल क्षेत्र के छात्रों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। OASISIAN छात्रों की लगातार सफलता ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 15 अप्रैल को घोषित परिणामों में जयंत भारद्वाज (पुत्र भवानी शंकर, जोरासी) न...
Continue Reading

नारनौल | JEE Main 2026 में CLC कोचिंग का जलवा : सुहानी-गौरव-मिलन ने बढ़ाया मान , 30 में से 13 छात्रों ने 95% स्कोर किया

हरविन्द्र यादव
|
सुहानी-गौरव-मिलन ने बढ़ाया मान
सुहानी-गौरव-मिलन ने बढ़ाया मान
  JEE Main 2026 के परिणामों में नारनौल के CLC कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। [caption id="attachment...
Continue Reading

फतेहाबाद | CIA पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर कार्यवाही : नाढोड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान दबोचा आरोपी

राजेश भाम्भू
|
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाढोड़ी मोड़ के पास से एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयबीर पुत्र सुखचंद निवासी कमालवाला के रूप में हुई है। सीआईए इ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: