नारनौल में चेयरमैन ने पड़ोसी पर राड से किया हमला: नाली के निर्माण को लेकर झगड़ा , टीचर ने भी किए चाकू से वार

जिला ब्यूरो
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल के अस्पताल में उपचाराधीन घायल सतीश।
नारनौल के अस्पताल में उपचाराधीन घायल सतीश।

महेंद्रगढ़। जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव बलाहां कलां में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव में बन रही नाली को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। एक पक्ष का आरोप है कि नाली उनके प्लॉट के अंदर से निकाली जा रही थी। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घायल सतीश ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान सरकारी शिक्षक प्रदीप ने उन पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें छाती में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज लोहे के सरिए के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

वहीं, दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जब वह स्कूल से लौटे तो नाली टूटी हुई मिली। पूछताछ करने पर सतीश ने उनके साथ बदसलूकी की और हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें धक्का देकर तारबंदी में गिराया गया और उन पर डंडों से हमला किया गया।

इस मामले में पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज ने भी खुद को पीड़ित बताया है। उनका कहना है कि वह मजदूरों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे थे, जहां पहले से झगड़ा चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश और उसके परिजनों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने किसी भी प्रकार के हथियार के इस्तेमाल से इनकार किया है।

सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया : डीएसपी पहुंचे मौके पर , जवानों का बढ़ा मनोबल : ड्यूटी के बीच बना प्रेरणा का पल

राजेश भाम्भू
|
भट्टूकलां में नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया, DSP नर सिंह की अनोखी पहल
भट्टूकलां में नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया, DSP नर सिंह की अनोखी पहल
हरियाणा पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। भट्टूकलां क्षेत्र में नाके पर ड्यूटी कर रहे सिपाही विकास का जन्मदिन मौके पर ही सादगीपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर डीएसपी नर सिंह स्वयं नाके पर पहुंचे और सिपाही विकास के सा...
Continue Reading

फतेहाबाद | मंडी में अभय चौटाला का सरकार पर हमला : सचिव को मंच से चेतावनी ,किसानों की समस्या पर गरमाई सियासत : लंबी कतारों पर फूटा गुस्सा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अनाज मंडियों के दौरे के दौरान फतेहाबाद पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए मंडी सचिव को सार्वजनिक मंच से कड़ी चेतावनी दे दी, जिससे प्रशासनिक अमले म...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ । जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 दिनों में विदेशी सप्लायर सहित 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दीपक के सख्त निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहा...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: